OnePlus Nord CE 2 5G को आज पहली बार खरीदने का मौका, शुरुआती कीमत 23,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Feb 2022 11:41 AM IST
सार

OnePlus Nord CE 2 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,99 रुपये है।

विज्ञापन
OnePlus Nord CE 2 5G goes to sale in India first time price and specifications
OnePlus Nord CE 2 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    OnePlus Nord CE 2 5G को आज यानी 22 फरवरी को पहली बार खरीदने का मौका मिलेगा। OnePlus Nord CE 2 5G को 17 फरवरी को भारत में लॉन्च किया गया है। नया फोन OnePlus Nord CE 5G का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। OnePlus Nord CE 2 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर दिया गया है।

    OnePlus Nord CE 2 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। फोन को बहामा ब्लू और ग्रे मिरर कलर में अमेजन से खरीदा जा सकता है। ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    OnePlus Nord CE 2 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की 1080x2400 फुल एचडी प्लस फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ sRGB और डिस्प्ले P3 कलर गोमट का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सर्टिफिकेशन मिला है और इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। OnePlus Nord CE 2 5G में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G68 GPU, 8 जीबी रैम LPDDR4X और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें