मीडियाटेक के इस प्रोसेसर के साथ 17 फरवरी को लॉन्च होगा OnePlus Nord CE 2 5G, जानें अन्य फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Feb 2022 09:27 AM IST
सार

OnePlus Nord CE 2 5G को कुछ दिन पहले ही कंपनी की साइट पर देखा गया है जहां फोन की डिजाईन और कलर्स के बारे में जानकारी मिली है, हालांकि फोन के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी भी राज ही हैं।

विज्ञापन
OnePlus Nord CE 2 5G Confirmed to Sport MediaTek Dimensity 900 SoC
OnePlus Nord CE 2 5G - फोटो : twitter.com/ishanagarwal24

    विस्तार

    वनप्लस की मिडरेंज स्मार्टफोन सीरीज नॉर्ड के नए फोन OnePlus Nord CE 2 5G को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आने लगी हैं। OnePlus Nord CE 2 5G को 17 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग तारीख कंफर्म हो गई है। नई रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus Nord CE 2 5G को मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

    OnePlus Nord CE 2 5G को कुछ दिन पहले ही कंपनी की साइट पर देखा गया है जहां फोन की डिजाईन और कलर्स के बारे में जानकारी मिली है, हालांकि फोन के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी भी राज ही हैं। वनप्लस ने इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि फोन को मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन

    एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Nord CE 2 5G में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन को बहामास ब्लू और ग्रे मिरर कलर में पेश किया जाएगा। रैम और स्टोरेज के बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फोन को 256 जीबी तक की स्टोरेज और 8 जीबी तक रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जहां तक कैमरे का सवाल है तो OnePlus Nord CE 2 5G को 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का होगा। फोन में एक 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर भी होगा। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वनप्लस के इस फोन को 4500mAh की बैटरी और 65W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें