OnePlus Nord Buds CE की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म, कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
OnePlus Nord Buds को इसी साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 2,799 रुपये है। इस बड्स की बैटरी लाइफ 7 घंटे की है। इसमें 12.4mm का टाइटेनियम ड्राइवर है।

विस्तार
वनप्लस की नॉर्ड सीरीज के नए बड्स OnePlus Nord Buds CE की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। OnePlus Nord Buds CE को एक अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने अभी तक फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। OnePlus Nord Buds CE को हाल ही में ब्लूटूथ SIG डाटाबेस पर देखा गया था।
डाटाबेस पर इसका मॉडल नंबर E506A है। बड्स को भारतीय मानक ब्यूरो की साइट पर भी देखा गया है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus Nord Buds CE एक एंट्री लेवल बड्स होगा। उम्मीद की जा रही है कि इस बड्स की कीमत 2,000 रुपये से कम होगी। कनेक्टिविटी के लिए बड्स में ब्लूटूथ 5.2 मिलेगा।
बता दें कि OnePlus Nord Buds को इसी साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 2,799 रुपये है। इस बड्स की बैटरी लाइफ 7 घंटे की है। इसमें 12.4mm का टाइटेनियम ड्राइवर है और इसका फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 20,000Hz होगा।
Nord Buds को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP55 की रेटिंग मिली है और इसमें भी कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.2 दिया गया है। इसका लैटेंसी मोड 94 मिलीसेकेंड है। वनप्लस फोन के साथ इसे इस्तेमाल करने पर प्रो गेमिंग मोड भी मिलेगा।