OnePlus Nord Buds CE Review: कंपनी के सबसे सस्ते बड्स में क्या स्पेशल मिलेगा?

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 Aug 2022 01:10 PM IST
सार

OnePlus Nord Buds CE की कीमत 2,299 रुपये रखी गई है। OnePlus Nord Buds CE में 13.4mm का टाइटेनियम ड्राइवर है जिसके साथ 94ms की अल्ट्रा लो-लिटेंसी मोड का सपोर्ट मिलता है। वॉटर और स्वेट रेसिस्टेंट के लिए Nord Buds CE को IPX4 की रेटिंग मिली है।

OnePlus Nord Buds CE Review in Hindi price in India and more
OnePlus Nord Buds CE Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    OnePlus ने अपने बजट सेगमेंट ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कुछ दिन पहले ही OnePlus Nord Buds CE को लॉन्च किया है। OnePlus Nord Buds CE कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता ईयरबड्स है। इसमें ब्लूटूथ 5.2 है और इसके साथ इन-ईयर स्टाइल डिजाइन मिलती है। OnePlus Nord Buds CE की कीमत 2,299 रुपये रखी गई है। OnePlus Nord Buds CE में 13.4mm का टाइटेनियम ड्राइवर है जिसके साथ 94ms की अल्ट्रा लो-लिटेंसी मोड का सपोर्ट मिलता है। आइए OnePlus Nord Buds CE का रिव्यू जानते हैं...

    OnePlus Nord Buds CE Review: कंपनी के सबसे सस्ते बड्स में क्या स्पेशल मिलेगा?

    OnePlus Nord Buds CE Review: डिजाइन

    OnePlus Nord Buds CE की डिजाइन एपल के एयरपॉड जैसी है। एपल के एयरपॉड में कंट्रोल के लिए जहां एक कट के साथ टच प्वाइंट दिया गया है, वहीं OnePlus के इस बड्स में सेंसर आधारित टच कंट्रोल है। Nord Buds CE काफी हद तक AirPods दिखता है। एकबानगी कोई इसे देखकर धोखा भी का सकता है, हालांकि AirPods के मुकाबले यह थोड़ा छोटा है।

    OnePlus Nord Buds CE Review: कंपनी के सबसे सस्ते बड्स में क्या स्पेशल मिलेगा?

    OnePlus Nord Buds CE की अच्छी बात यह है कि आपके कान को पूरी तरह से बंद नहीं करता है और आप लंबे समय तक बिना किसी दर्द इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ सिलिकॉन ईयरटिप नहीं मिलते हैं। इसे पहनकर आप वॉकिंग तो कर सकते हैं लेकिन रनिंग के दौरान गिरने का डर रहता है। OnePlus Nord Buds CE इस्तेमाल में काफी कंफर्टेबल है। वॉटर और स्वेट रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है।

    OnePlus Nord Buds CE Review: कंपनी के सबसे सस्ते बड्स में क्या स्पेशल मिलेगा?

    OnePlus Nord Buds CE Review: परफॉर्मेंस

    OnePlus Nord Buds CE की आवाज हमें अच्छी लगी। ऑडियो की क्लियरिटी अच्छी है। आप किसी म्यूजिक के एक-एक इंस्ट्रूमेंट को सुनकर पहचान सकते हैं। बड्स की आवाज क्लियर है। इसके साथ मिलने वाला 13.4mm का ड्राइवर फुल वॉल्यूम पर भी आवाज को खराब नहीं होने देता है। हमने 100 वॉल्यूम पर भी कुछ देर OnePlus Nord Buds CE को इस्तेमाल किया, आवाज खराब नहीं हुई। OnePlus Nord Buds CE के साथ बेस बेस्ट तो नहीं लेकिन ठीक-ठाक है।

    OnePlus Nord Buds CE Review: कंपनी के सबसे सस्ते बड्स में क्या स्पेशल मिलेगा?

    इसके साथ दोनों ओर ऊपर की ओर एक टच कंट्रोल मिलता है जो कि अच्छे से काम करता है। टच कंट्रोल का रेस्पॉन्स बढ़िया है। इसके साथ इन ईयर डिटेक्शन नहीं मिलता है। OnePlus Nord Buds CE के साथ कॉलिंग का एक्सपेरियंस भी हमारा अच्छा रहा। कॉलिंग के दौरान आवाज या कनेक्टिविटी को लेकर समस्या नहीं होती है। इसके साथ बेस्ट न्वाइज कैंसिलेशन नहीं मिलता है और वैसे भी 2,299 रुपये की कीमत में इसकी उम्मीद करना उचित नहीं है। यदि आप heymelody एप के जरिए इसे इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक्विलाइजर भी मिलेगा।

    OnePlus Nord Buds CE Review: कंपनी के सबसे सस्ते बड्स में क्या स्पेशल मिलेगा?

    OnePlus Nord Buds CE Review: बैटरी

    OnePlus Nord Buds CE के साथ अंडे के आकार का चार्जिंग केस मिलता है जिसकी फिनिशिंग ग्लॉसी है। इस पर स्क्रैच भी आसानी से आ सकते हैं। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट है। इसके साथ क्विक चार्जिंग भी मिलती है। रिव्यू के दौरान हमें चार्जिंग केस और बड्स दोनों का कुल बैकअप करीब 18-20 घंटे का मिला जिसे ठीक-ठाक ही कहा जाएगा। बड्स में 27mAh की, जबकि केस में 300mAh की बैटरी है।

    OnePlus Nord Buds CE Review: कंपनी के सबसे सस्ते बड्स में क्या स्पेशल मिलेगा?

    अब कुल मिलाकर कहें तो OnePlus Nord Buds CE का सेटअप बहुत ही आसान है। इसके अलावा इसमें फास्ट पेयरिंग भी है तो केस से निकालते ही यह कनेक्ट हो जाता है। बैटरी लाइफ भी अच्छी है और म्यूजिक के लिए आवाज अच्छी है, हालांकि यदि आप बेस्ट न्वाइज कैंसिलेशन वाले बड्स की तलाश में तो यह आपके लिए नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें