OnePlus Nord Buds: 2,799 रुपये में लॉन्च किया ईयरबड्स, जानें इसके फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Apr 2022 08:45 PM IST
सार

OnePlus Nord Buds की कीमत 2,799 रुपये है और इसे ब्लैक स्लेट के साथ व्हाइट मार्बल कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 10 मई को दोपहर 12 बजे अमेजन, फ्लिपकार्ट और वनप्लस के स्टोर से होगी।

विज्ञापन
OnePlus Nord Buds Budget TWS Earbuds Launched in India With Up to 30 Hour Playback
OnePlus Nord Buds - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वनप्लस ने अपने नए ईयरबड्स OnePlus Nord Buds को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में इस बड्स को नए नाम के साथ लॉन्च किया गया है। कुछ दिन पहले ही इसे चीन में OnePlus Buds N के नाम से लॉन्च किया गया है। OnePlus Nord Buds में 12.4mm का ड्राइवर है और इसकी बैटरी को लेकर 30 घंटे के बैकअप का दावा है, वहीं वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसमें IP55 की रेटिंग दी गई है। इसके साथ Dolby Atmos का भी सपोर्ट है।

    OnePlus Nord Buds की कीमत

    OnePlus Nord Buds की कीमत 2,799 रुपये है और इसे ब्लैक स्लेट के साथ व्हाइट मार्बल कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 10 मई को दोपहर 12 बजे अमेजन, फ्लिपकार्ट और वनप्लस के स्टोर से होगी।

    विज्ञापन

    OnePlus Nord Buds की स्पेसिफिकेशन

    OnePlus Nord Buds में 12.4mm का मूविंग क्वॉल है जिसके साथ टाइटेनियम फ्रेम के डायफ्रॉम के साथ आता है। इसके साथ Dirac Audio Tuner टेक्नोलॉजी मिलती है। इस ईयरबड्स में OnePlus acoustic tuning scheme के साथ Dolby Atmos का भी सपोर्ट है। बड्स के साथ हेवी बास का दावा किया गया है। OnePlus के इस बड्स को एप से भी कंट्रोल किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus Nord Buds में कंट्रोल के लिए टच का सपोर्ट है। वाटर और डस्टप्रूफ के लिए इसके साथ IP55 की रेटिंग मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.2 है। लो लैटेंसी को लेकर 94ms का दावा किया गया है। न्वाइज कम करने के लिए यह बड्स AI का इस्तेमाल करता है। इसके साथ बेहतर बास के लिए 102dB का ऑडियो मिलता है। इसके प्रत्येक बड्स में 41mAh की बैटरी और चार्जिंग केस 480mAh की बैटरी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें