OnePlus Nord 6 लॉन्च के करीब: Snapdragon 8s Gen 4 और बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है फोन
OnePlus जल्द ही भारत में अपना नया Nord सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus Nord 6 में पावरफुल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 165Hz डिस्प्ले और बड़ी 9000mAh बैटरी जैसे कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता OnePlus जल्द ही अपनी Nord सीरीज का नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने पिछले साल जून में OnePlus Nord 5 सीरीज पेश की थी और अब उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में इसका नया मॉडल बाजार में आ सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus Nord 6 हाल ही में Geekbench डेटाबेस पर CPH2795 मॉडल नंबर के साथ दिखाई दिया है। माना जा रहा है कि यह फोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus Turbo 6 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
कैसा होगा परफॉर्मेंस?
लीक्स के मुताबिक इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 12GB तक RAM मिलने की संभावना है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह फोन Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 पर चल सकता है।
डिस्प्ले और अन्य फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक Nord 6 में 6.78-इंच का 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की भी उम्मीद है। पिछले मॉडल की तुलना में इसमें बड़ा अपग्रेड IP68/IP69 और IP69K रेटिंग हो सकती है, जिससे फोन पानी और धूल से बेहतर सुरक्षित रहेगा।
बड़ी बैटरी और कैमरा
रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 80W वायर्ड और 27W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYTIA-600 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
कितनी हो सकती है कीमत?
हालांकि कंपनी ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत पिछले मॉडल के आसपास या उससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है। OnePlus Nord 5 की शुरुआती कीमत ₹31,999 थी, जो टॉप वेरिएंट में ₹37,999 तक जाती थी।
- भारत में डीपफेक मामलों में 900% उछाल: ज्यादातर महिलाएं बन रहीं निशाना; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
- Instagram: इंस्टाग्राम पर खत्म होगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, सुरक्षित चैट के लिए इन 5 Apps पर करें स्विच
- Smartphone: सस्ते स्मार्टफोन का दौर खत्म? क्यों भारतीय बाजार में अब बजट फोन की जगह प्रीमियम का बढ़ रहा है क्रेज
- LPG: गैस सिलेंडर की भारी मांग के चलते बढ़ा IndianOil One एप का डाउनलोड, एपस्टोर पर ChatGPT को भी पछाड़ा