OnePlus Nord 3: लॉन्च होने वाला है वनप्लस का सबसे पॉपुलर फोन, फीचर्स और कीमत की जानकारी आई सामने

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 14 Apr 2023 02:48 PM IST
सार

नए लीक के अनुसार, फोन को भारत में अगले एक-दो महीने के अंदर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन को MediaTek Dimensity 8100-Max या Dimensity 8200 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा।

विज्ञापन
OnePlus Nord 3 smartphone specifications and price leaked before official launch know all details
OnePlus Nord 3 - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    वनप्लस भारत में वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट लॉन्च करने के बाद कंपनी अब कथित तौर पर नॉर्ड सीरीज के सबसे पॉपुलर फोन OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नॉर्ड 3 स्मार्टफोन, OnePlus Nord और OnePlus Nord 2 का सक्सेसर होने वाला है। नए लीक के अनुसार, फोन को भारत में अगले एक-दो महीने के अंदर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन को MediaTek Dimensity 8100-Max या Dimensity 8200 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन 6.5 इंच एमोलेड पैनल से लैस हो सकता है।

    वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन को लेकर यह लीक टिपस्टर योगेश बरार की ओर से आया है। टिपस्टर पहले भी आधिकारिक लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमतों का खुलासा करते रहे हैं। अपने ट्वीट में बरार ने फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में भी जानकारी दी है। टिपस्टर के अनुसार, वनप्लस नॉर्ड 3 की कीमत 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच होगी।

    विज्ञापन

    बता दें कि 2020 में लॉन्च किए गए पहले नॉर्ड फोन के 64 GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 24,999 रुपये थी। OnePlus Nord 2 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट की कीमत भारत में 27,999 रुपये से शुरू हुई थी। पिछले साल के नॉर्ड 2T को 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कीमत के अलावा, टिपस्टर ने फोन के फीचर्स की जानकारी भी शेयर की है। वनप्लस नॉर्ड 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले होगा। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया जा सकता है। बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें