OnePlus Nord 3: जल्द लॉन्च होगा वनप्लस का यह पॉपुलर फोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord 3 को 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 12 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 को लॉन्च कर सकता है। बता दें कि OnePlus Nord सीरीज कंपनी की ओर से आने वाली बजट सीरीज होती है। इस सीरीज के तहत वनप्लस ने अब तक OnePlus Nord और OnePlus Nord 2 फोन को पेश किया था, इस सीरीज को वनप्लस की सबसे पॉपुलर सीरीज भी माना जाता है। अब OnePlus Nord 3 को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
दरअसल, टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने ट्वीट के माध्यम से दावा किया है कि वनप्लस इस फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। टिप्स्टर के अनुसार इस फोन के साथ कंपनी Nord Watch, Nord Band, New Nord Buds और Nord smart measuring scale के साथ अन्य स्मार्ट प्रोडक्ट भी पेश कर सकती है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में OnePlus Nord Buds CE TWS ईयरबड्स को भारत में 2,299 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था।
लीक्स के अनुसार OnePlus Nord 3 को 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1080x2412 पिक्सल रिजॉल्यूश मिलेगा। साथ ही फोन को MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस किया जा सकता है। OnePlus Nord 3 में 4,500mAh की बैटरी के साथ 150W की सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल को डेप्थ और मैक्रो सेंसर भी मिल सकते हैं। फोन में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। साथ ही फोन को 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।