भारत में लॉन्च हुए OnePlus Nord 3 और Nord CE 3 स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 05 Jul 2023 08:17 PM IST
सार

OnePlus Nord 3 5G को एमोलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप से लैस किया गया है। वहीं Nord CE 3 में 12GB जीबी तक रैम के साथ 5000mAh बैटरी और सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं दोनों फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

विज्ञापन
OnePlus Nord 3 5G and OnePlus Nord CE 3 5G launched in india know price and specifications
OnePlus Nord 3 और OnePlus Nord CE 3 - फोटो : oneplus

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपनी नॉर्ड 3 सीरीज के तहत OnePlus Nord 3 5G और OnePlus Nord CE 3 5G को लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन के साथ कंपनी ने नए OnePlus Nord Buds 2R ईयरबड्स भी पेश किए हैं। OnePlus Nord 3 5G को एमोलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप से लैस किया गया है। वहीं Nord CE 3 में 12GB जीबी तक रैम के साथ 5000mAh बैटरी और सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं दोनों फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    वनप्लस नॉर्ड 3 33,999 रुपये की शुरुआती कीमत और वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। वनप्लस नॉर्ड 3 को 15 जुलाई से और Nord CE 3 को अगस्त के अंत में खरीदा जा सकेगा। फोन अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल साइट और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

    विज्ञापन

    OnePlus Nord 3 में 6.74 इंच की 1080p रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। पैनल में HDR10+ और सिक्योरिटी के लिए ड्रैगनट्रेल ग्लास का सपोर्ट मिलता है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट मिलता है। फोन में 16 जीबी LPDDR5X रैम और 256 जीबी UFS3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13.1 पर चलता है। वनप्लस ने 3 साल के महत्वपूर्ण ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 4 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें