OnePlus Nord 2T जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स हुए लीक, कम कीमत में मिलेगा बहुत कुछ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 May 2022 09:31 AM IST
सार

OnePlus Nord 2T को भारत में मीडियाटेक Dimensity 1300 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को 4500mAh की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन
OnePlus Nord 2T launch soon in India features leaked
OnePlus Nord 2T - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    वनप्लस के नए स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T की लॉन्चिंग जल्द होने वाली है लेकिन उससे पहले OnePlus Nord 2T के फीचर्स लीक हो गए हैं। कहा जा रहा है कि OnePlus Nord 2T को भारत में 17,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर फोन की लॉन्चिंग या इसके फीचर्स के बारे में अभी कुछ नहीं कहा है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि OnePlus Nord 2T को इसी महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

    OnePlus Nord 2T की स्पेसिफिकेशन

    OnePlus Nord 2T में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले का पैनल एमोलेड होगा। डिस्प्ले की डिजाइन पंचहोल है जिसमें सेल्फी कैमरा मिलेगा। OnePlus Nord 2T की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा।

    विज्ञापन

    OnePlus Nord 2T को भारत में मीडियाटेक Dimensity 1300 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को 4500mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 80W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। बता दें कि OnePlus Nord 2 को 65W की चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus Nord 2T को लेकर उम्मीद है कि इसे एंड्रॉयड 12 के साथ पेश किया जाएगा। जहां तक कैमरे का सवाल है तो इस फोन में तीन रियर कैमरे होंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर होगा जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट होगा। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर होगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    OnePlus Nord 2T की बात करें तो इस फोन को कुछ दिन पहले ही AliExpress पर देखा गया है, जहां फोन को 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है। अलीएक्सप्रेस पर OnePlus Nord 2T को 399 यूरो यानी करीब 32,100 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को ब्लैक और ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें