OnePlus Nord 2T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Jun 2022 11:51 AM IST
सार

OnePlus Nord 2T 5G की भारत में कीमत 30,000 रुपये से कम होगी और इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से होगी और वैसे भी वनप्लस के फोन की बिक्री अमेजन से ही होती है।

OnePlus Nord 2T 5G Set to launch in India on 1st July 2022 price and specifications
OnePlus Nord 2T 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    OnePlus Nord 2T 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख अभी भी एक राज ही है। OnePlus Nord 2T को लेकर कंपनी ने यूट्यूब पर कमिंग सून के साथ टीजर जारी किया है। कंपनी ने टीजर के साथ फोन के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कुछ अन्य रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि OnePlus Nord 2T 5G को भारत में एक जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord 2T 5G के साथ 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। OnePlus Nord 2T 5G को ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है।

    OnePlus Nord 2T 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 है। इसके अलावा 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसके साथ HDR10+ का सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 है।

    फोन में मीडियाटेक Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है। OnePlus Nord 2T 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है।

    दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड सेंसर है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर है। फोन में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2 और NFC के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।