OnePlus Nord 2T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिलेगी 80W की फास्ट चार्जिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 Jun 2022 10:11 AM IST
सार

OnePlus Nord 2T 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है।

विज्ञापन
OnePlus Nord 2T 5G India Launch Date Price Availability
OnePlus Nord 2T 5G - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    वनप्लस का नया फोन OnePlus Nord 2T 5G भारत में लॉन्चिंग को तैयार है। इस महीने के अंत तक OnePlus Nord 2T 5G को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले OnePlus Nord 2T 5G के फीचर्स और संभावित कीमत लीक हो गई है। एक टिप्स्टर ने फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। वैसे आपको बता दें कि OnePlus Nord 2T 5G भारत से पहले कई अन्य मार्केट में लॉन्च हो चुका है।

    टिप्स्टर पारस गुगलानी के मुताबिक OnePlus Nord 2T 5G की भारत में कीमत 30,000 रुपये से कम होगी और इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से होगी और वैसे भी वनप्लस के फोन की बिक्री अमेजन से ही होती है। बता दें कि OnePlus Nord 2T 5G को ग्लोबल मार्केट में 399 यूरो यानी करीब 33,400 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    OnePlus Nord 2T 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 है। इसके अलावा 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसके साथ HDR10+ का सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है। OnePlus Nord 2T 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड सेंसर है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर है। फोन में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2 और NFC के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें