OnePlus ने भारत में लॉन्च किया एक और दमदार 5G स्मार्टफोन, जानें सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Jul 2021 10:29 AM IST
सार

OnePlus Nord 2 5G कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसे मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के अलावा कंपनी ने OnePlus Buds Pro भी लॉन्च किया है।

विज्ञापन
OnePlus Nord 2 5G Launched in India With Triple Rear Cameraa MediaTek Dimensity 1200 SoC Price Specifications
OnePlus Nord 2 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वनप्लस ने अपने नए 5जी स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत पिछले साल पहला स्मार्टफोन OnePlus Nord लॉन्च किया गया था। पहले मॉडल में चार रियर कैमरे थे, जबकि नए मॉडल यानी OnePlus Nord 2 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। OnePlus Nord 2 5G कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसे मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के अलावा कंपनी ने OnePlus Buds Pro भी लॉन्च किया है।

    OnePlus Nord 2 5G की कीमत

    OnePlus Nord 2 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। यह कीमत 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है, जबकि 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है। फोन को ब्लू हेज, ग्रे सेरा और ग्रीन वूड कलर में खरीदा जा सकेगा। OnePlus Nord 2 5G की बिक्री 26 जुलाई से अमेजन और कंपनी की वेबसाइट से होगी, हालांकि यह सेल वनप्लस रेड मेंबर और अमेजन प्राइम के यूजर के लिए होगी, वहीं इसकी ओपन सेल 28 जुलाई से शुरू होगी। OnePlus Buds Pro

    विज्ञापन

    OnePlus Nord 2 5G की स्पेसिफिकेशन

    OnePlus Nord 2 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11.3 दिया गया है। इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो Dimensity 1200 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus Nord 2 5G का कैमरा

    वनप्लस के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.88 है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का भी सपोर्ट है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/2.25 है और फिल्ड ऑफ व्यू 119.7 डिग्री है। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) है। वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फोन से आप 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि Sony IMX615 सेंसर है। इसके साथ भी EIS का सपोर्ट है।

    OnePlus Nord 2 5G की बैटरी

    OnePlus Nord 2 5G में 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS/NavIC, NFC और USB टाईप-सी पोर्ट है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर है। OnePlus Nord 2 5G में 4500mAh की बैटरी है जो 65 की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट है। चार्जर फोन के साथ ही बॉक्स में मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें