MWC 2023 में लॉन्च हो सकता है वनप्लस का नया कॉन्सेप्ट फोन! डिटेल्स आई सामने, जानें क्या होगा खास

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 22 Jan 2023 01:32 PM IST
सार

वनप्लस अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 5G को 7 फरवरी 2023 को अपने OnePlus Cloud 11 इवेंट में लॉन्च करने वाला है। OnePlus 11 5G, वनप्लस 10 का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

विज्ञापन
OnePlus Concept Phone Tipped To Launch At MWC 2023 know details
OnePlus Concept One - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus जल्द ही अपने नए कॉन्सेप्ट फोन मोबाइल (OnePlus Concept Two) को पेश कर सकता है। इस फोन को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2023) में पेश किया जा सकता है। यह इवेंट इस साल 27 फरवरी से 3 मार्च तक बार्सिलोना स्पेन में होने वाला है। हालांकि कंपनी ने अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन एक टिप्स्टर ने इस फोन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। कहा जा रहा है कि इस फोन को वनप्लस कॉन्सेप्ट टू नाम से पेश किया जाएगा। बता दें कि वनप्लस का इस साल का मेगा इवेंट OnePlus Cloud 11 अगले महीने 7 फरवरी को होने वाला है। इस इवेंट में कंपनी OnePlus 11 5G को लॉन्च करने वाली है।

    टिप्स्टर मैक्स जैम्बॉर ने वनप्लस कॉन्सेप्ट टू के बारे में दावा किया है। टिप्स्टर के अनुसार, मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में OnePlus Concept Two फोन को पेश किया जाएगा। टिप्स्टर ने लिखा, " मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 लगभग एक महीने दूर है और इसमें एक्सपीरियंस करने के लिए कुछ नए प्रोडक्ट होंगे! उनमें से एक होगा #OnePlusConceptTwo"।

    विज्ञापन

    बता दें कि कंपनी ने अब तक फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। दावा किया जा रहा है कि फोन के साथ कंपनी नई टेक्नोलॉजी को पेश कर सकती है। यह फोन OnePlus Concept One का नया जनरेशन मॉडल होगा, जिसे 2020 में पेश किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus Concept One

    वनप्लस (OnePlus) ने लास वेगास में सीईएस 2020 (CES 2020) इवेंट में खास तकनीक वाला कॉन्सेप्ट वन (Concept One) स्मार्टफोन McLaren एडिशन को पेश किया था। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए ऑटोमोबाइल कंपनी McLaren के साथ साझेदारी भी की थी। इस फोन की खासियत है कि इसका बैक पैनल इलेक्ट्रॉनिक है। इसका मतलब है कि कॉन्सेप्ट वन का बैक कैमरा पिक्चर क्लिक करने के बाद अपने-आप हाइड हो जाता है। वहीं फोन के साथ दावा था कि यह तकनीक कैमरा को हाइड करने के लिए मात्र 0.7 सेकेंड का समय लेती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें