OnePlus Ace Racing एडिशन फोन हुआ लॉन्च, इसके फीचर्स हैं दमदार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 May 2022 09:55 AM IST
सार

OnePlus Ace Racing Edition में एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस LTPS LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
OnePlus Ace Racing Edition launched in India With 120Hz Display Price and Specifications
OnePlus Ace Racing Edition - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    वनप्लस ने OnePlus Ace Racing एडिशन को लॉन्च कर दिया है OnePlus Ace Racing एडिशन OnePlus Ace सीरीज का नया मेंबर है। OnePlus Ace को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था और बाद में उसे OnePlus 10R के नाम से भारतीय बाजार में पेश किया गया। OnePlus Ace Racing एडिशन में कस्टम मीडियाटेक Dimensity 8100-Max प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।

    OnePlus Ace Racing Edition के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 23,000 रुपये है, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,199 युआन यानी करीब 25,300 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,499 युआन यानी करीब 28,800 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री चीन में 31 मई से शुरू होगी। ग्लोबल मार्केट में इस फोन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    OnePlus Ace Racing Edition में एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस LTPS LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 8100-Max प्रोसेसर है जिसे मोडिफाई किया गया है। इसमें 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें