OnePlus ने लॉन्च किया एक सस्ता स्मार्टफोन, मिलेगी 16 जीबी रैम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Mar 2023 04:42 PM IST
सार

OnePlus Ace 2V में एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13 है। फोन में 6.74 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसपर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी है। डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.50 है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1450 निट्स है और इसके साथ HDR का भी सपोर्ट है।

विज्ञापन
OnePlus Ace 2V launched With MediaTek Dimensity 9000 SoC Price and Specifications
OnePlus Ace 2V - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    वनप्लस ने अपने नए फोन OnePlus Ace 2V को चीन में लॉन्च कर दिया है। OnePlus Ace 2V को दो कलर में पेश किया गया है। OnePlus Ace 2V के साथ 2.5D एमोलेड डिस्प्ले है जिसक रिफ्रेश रेट 120Hz है। OnePlus Ace 2V में मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी रैम मिलेगी। OnePlus Ace 2V में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

    OnePlus Ace 2V के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,299 चीनी युआन यानी करीब 27,000 रुपये है। वहीं 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,499 चीनी युआन यानी करीब 29,000 रुपये है। वहीं 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,799 युआन यानी करीब 33,000 रुपये है। OnePlus Ace 2V को ब्लैक रॉक और सेलाडॉन कलर में खरीदा जा सकेगा। OnePlus Ace 2V की भारत में बिक्री को लेकर कोई जानकारी अभी नहीं है।

    विज्ञापन

    OnePlus Ace 2V में एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13 है। फोन में 6.74 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसपर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी है। डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.50 है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1450 निट्स है और इसके साथ HDR का भी सपोर्ट है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी तक LPDDR5x रैम और ग्राफिक्स के लिए Mali G710 MC10 GPU है। इसमें 512 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें