OnePlus 9 Series: तीन नए स्मार्टफोन और एक स्मार्टवॉच आज होगी लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 Mar 2021 11:59 AM IST
सार

वनप्लस वॉच में सर्कुलर डिजाइन मिलेगी। OnePlus 9 सीरीज की लॉन्चिंग इवेंट को आज यानी 23 मार्च की शाम 7:30 बजे कंपनी के सोशल मीडिया पेज और यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
OnePlus 9 OnePlus 9 Pro OnePlus 9R and OnePlus Watch Launch Today Watch Livestream
OnePlus 9 Series - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    वनप्लस 9 सीरीज आज लॉन्च होने वाली है। OnePlus 9 सीरीज के तहत OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। इसके अलावा एक किफायती मॉडल भी लॉन्च होगा जिसे OnePlus 9R नाम दिया जा सकता है। इन तीनों स्मार्टफोन के अलावा कंपनी अपनी बहु्प्रतिक्षित स्मार्टवॉच OnePlus Watch को भी लॉन्च कर सकती है। वनप्लस वॉच में सर्कुलर डिजाइन मिलेगी। OnePlus 9 सीरीज की लॉन्चिंग इवेंट को आज यानी 23 मार्च की शाम 7:30 बजे कंपनी के सोशल मीडिया पेज और यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।

    OnePlus 9, OnePlus 9 Pro, OnePlus 9R, OnePlus Watch की भारत में संभावित कीमत

    OnePlus 9 सीरीज की आधिकारिक कीमत के बारे में तो फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन एक लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि OnePlus 9 की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये होगी। इस कीमत में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 12GB और 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 54,999 रुपये बताई जा रही है।

    विज्ञापन

    OnePlus 9, OnePlus 9 Pro की संभावित स्पेसिफिकेशन

    OnePlus ने हाल ही में स्वीडेन के कैमरा ब्रांड Hasselblad के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के कैमरे में कई शानदार फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा वनप्लस 9 सीरीज के इन दोनों फोन में 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग और 65T रैप फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कहा जा रहा है कि OnePlus 9 में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल होगा। वहीं OnePlus 9 Pro को 6.7 इंच की फ्लुइड एमोलेड QHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

    OnePlus 9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मिलेगा। वहीं OnePlus 9 Pro इन तीनों लेंस के अलावा 8 मेगापिक्सल का एक अलग लेंस मिलेगा। दोनों फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें