OnePlus 8 Pro की लॉन्चिंग डिटेल्स सोशल मीडिया पर हुई लीक, सामने आए कई फीचर्स

OnePlus 8 सीरीज अपनी लॉन्चिंग को लेकर कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज से जुड़ी कई रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिनसे संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। वहीं, दूसरी तरफ टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने भी इस सीरीज के वन प्लस 8 और 8 प्रो की लॉन्चिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इशान अग्रवाल के मुताबिक, कंपनी के दोनों अगामी स्मार्टफोन को अप्रैल की शुरुआत में पेश किया जाएगा। हालांकि, वनप्लस ने अब तक इस सीरीज को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। तो आइए जानते हैं वनप्लस 8 सीरीज की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में...
इशान अग्रवाल के अनुसार, कंपनी OnePlus 8 सीरीज को मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च करेगी। इसके साथ ही वनप्लस 8 लाइट को भी पेश किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी इस सीरीज की कीमत प्रीमियम रेंज में रख सकती है। हालांकि, तीनों स्मार्टफोन की असल कीमत और और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट के बाद ही मिलेगी।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 6.2 इंच का डिस्प्ले देगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। इसके अलावा कंपनी इस फोन में शानदार परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट प्रोसेसर का सपोर्ट दे सकती है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। कैमरे की बात करें तो इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा (तीन कैमरे) दिया जा सकता है, लेकिन अब तक सेंसर की जानकारी नहीं मिली हैं।
सूत्रों की मानें तो कंपनी इस फोन में पावरफुल बैटरी देगी, जो 50 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी। इसके अलावा इस डिवाइस में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
लीक रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि वनप्लस अगामी स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट देगा। इसके साथ ही वनप्लस 8 लाइट का डिस्प्ले वनप्लस 7 से थोड़ा बढ़ा हो सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में ऑडियो जैक नहीं मिलेगा। हालांकि, कंपनी इस फोन में फास्ट चार्जिंग फीचर देगी।
- Honor 9X का सस्ता वेरिएंट जल्द लेगा मार्केट में एंट्री, मिल सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरा!
- Xiaomi की लेटेस्ट Mi 10 सीरीज इस दिन होगी लॉन्च, मिलेगा लेटेस्ट फीचर्स का सपोर्ट
- Samsung Galaxy S20 Ultra 16GB रैम के साथ हो सकता है लॉन्च, मिलेगा दमदार कैमरा
- Moto G Power, Moto G Stylus हुए लॉन्च, मिलेगा स्टाइलस पेन का सपोर्ट