OnePlus 8, OnePlus 8 Pro, OnePlus 8T: एक साथ सस्ते हुए तीन स्मार्टफोन, जानें नई कीमतें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 Feb 2021 05:24 PM IST
OnePlus 8, OnePlus 8 Pro, OnePlus 8T Price in India proped by Upto Rs 5000
OnePlus 8T - फोटो : AMAR UJALA

    OnePlus ने चुपके से OnePlus 8 सीरीज के फोन की कीमतें भारत में कम कर दी है। OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 और OnePlus 8T की कीमतों में कटौती हुई है। नई कीमतों के साथ OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 और OnePlus 8T को कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। बता दें कि यह कटौती OnePlus 9 सीरीज की लॉन्चिंग की घोषणा से ठीक पहले हुई है।

    कटौती के बाद OnePlus 8 सीरीज की शुरुआती कीमत अब 39,999 रुपये हो गई है। यह कीमत OnePlus 8T की है। वहीं OnePlus 8 की शुरुआती कीमत अब 41,999 रुपये है और OnePlus 8 Pro की कीमत 50,999 रुपये हो गई है।

    OnePlus 8T की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती हुई है, जबकि OnePlus 8 की कीमत में 5,000 रुपये तक की कमी हुई है। OnePlus 8 Pro को अब 4,000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि यह कटौती हमेशा के लिए हुई है या किसी ऑफर के तहत।

    बता दें कि वनप्लस ने OnePlus 8T को पिछले साल अक्तूबर में भारत में लॉन्च किया था। OnePlus 8T को कई सारे बदलाव के साथ बाजार में उतारा गया है जैसे कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें 65W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन में चार रियर कैमरे हैं।

    OnePlus 8T की स्पेसिफिकेशन

    फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस फ्लुइड एमोलोड डिस्प्ले मिलेगी। फोन में क्वलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 650 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    OnePlus 8T का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर है, जबकि दूसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का IMX481 अल्ट्रा वाइड सेंसर, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    OnePlus 8T की बैटरी

    OnePlus 8T में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G,डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। फोन में 4500mAh की बैटरी है जो 65W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि महज 39 मिनट में फोन की बैटरी फुल हो जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें