OnePlus 6T के लिए प्री-बुकिंग शुरू, 17 अक्टूबर को लांच होगा फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 08 Oct 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
OnePlus 6T available for pre-orders via Amazon India, Offer and price
OnePlus 6T

    वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 6T के लिए अमेजॉन इंडिया पर प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। वनप्लस 6टी के प्री-बुकिंग की जानकारी माय स्मार्टप्राइस और एंड्रॉयड प्योर ने दी है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वनप्लस 6टी की प्री-बुकिंग पर टाइप-सी इयरफोन फ्री में मिल रहा है। साथ ही अमेजॉन पे के साथ भुगतान करने पर भी 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    बता दें कि 7 अक्टूबर को वनप्लस इंडिया ने ट्वीट करके कहा था कि वे जल्द ही रोमांचक घोषणा करने वाले हैं। वहीं ट्वीट के रिप्लाई में एक यूजर ने प्री-बुकिंग का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। बता दें कि स्क्रीनशॉट अमेजॉन के ऐप का था। वनप्लस 6T की प्री-बुकिंग ‘Today’s Deals’ सेक्शन में देखी गई थी जिसे अब हटा लिया गया है।

    विज्ञापन

    वनप्लस 6टी की लांचिंग 17 अक्टूबर को होने वाली है और इसकी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन से होगी। अभी तक लीक रिपोर्ट की मानें तो वनप्लस 6टी में 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले होगी और स्क्रीन का रेशियो 19:9 होगा। इसके अलावा फोन की डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। वनप्लस 6टी में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 3700mAh की बैटरी और डैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि 10 अक्टूबर से अमेजॉन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आयोजन हो रहा है और इसी सेल में वनप्लस 6 को सिर्फ 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 34,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें