वनप्लस 6 आज भारत में होगा लॉन्चिंग, कीमत हुई लीक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 17 May 2018 04:20 PM IST
OnePlus 6 set to launch in India today, Price leaked, How to Watch Live Stream
OnePlus 6 Amitabh Bachchan

    वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 आज भारत औरर लंदन में लॉन्च होगा। भारत में फोन की लॉन्चिंग दोपहर 3.30 बजे वनप्लस के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। फोन की लॉन्चिंग मुंबई में एक इवेंट में होगी। वहीं लॉन्चिंग से पहले फोन की कीमतें और फोटो भी सामने आ गई हैं। अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन फोन की असली फोटो को ट्वीट किया था, हालांकि अब ट्वीट को हटा दिया गया।

    अमिताभ बच्चन ने जिस फोटो को ट्वीट किया था उसमें वे OnePlus के CEO पीट लाउ के साथ हाथ में फोन लिए नजर आ रहे थे। फोटो में बिग बी के हाथ में व्हाइट कलर वेरियंट का फोन था और लाउ के हाथ में ब्लैक कलर का। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि फोन में डुअल रियर कैमरा है जो कि वर्टिकल है। दोनों लेंस के बीच में एलईडी लाइट भी नजर आ रही है।

    बता दें कि OnePlus 6 17 मई को भारत में लॉन्च होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वनप्लस 6 की भारत में शुरुआती कीमत 36,999 रुपये होगी। वहीं इस फोन के 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये होगी।

    इसके अलावा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फोन के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 42,999 रुपये होगी, हालांकि यह आधिकारिक कीमत नहीं है। कीमत का खुलासा true-tech.net नाम की एक वेबसाइट ने किया है।

    और पढ़ें...