OnePlus 6 की स्पेसिफिकेशन लीक, मिलेगा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 08 Mar 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
OnePlus 6 likely to have iPhone X Design and Snapdragon 845 processor
OnePlus 6

    OnePlus ने साल 2018 में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी इस साल वनप्लस 6 लॉन्च करने वाली है। वहीं लॉन्चिंग से पहले OnePlus 6 के फीचर्स भी लीक हुए हैं जिनसे पता चला है कि वनप्लस 6 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। यह जानकारी बेंचमार्क से लीक हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन इस साल मई या जून तक लॉन्च हो जाएगा।

    AnTuTu बेंचमार्क के लिस्टिंग के मुताबिक वनप्लस 6 में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के अलावा एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और बेजललेस डिस्प्ले होगी। बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 5 और OnePlus 5T में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया था। वहीं वनप्लस से पहले बाजार में स्नैपड्रैगन 845 के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस आ चुके हैं।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 6 में iPhone X जैसी डिजाइन दी जा सकती है। इस फोन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 6 इंच की डिस्प्ले और डैश चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें