OnePlus 5 की बिक्री अमेजॉन से शुरू, मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Jun 2017 09:31 AM IST
OnePlus 5 Amazon sale today, Know offers, price and specifications
oneplus 5

    साल 2017 के बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन वनप्लस 5 की बिक्री भारत में सोमवार की आधी रात से अमेजॉन इंडिया और वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। हालांकि, इससे पहले लॉन्चिंग के दिन भी अमेजॉन पर इस फोन की सेल हुई थी लेकिन उस समय स्टॉक सीमित थे। इस स्मार्टफोन के साथ ग्राहकों को कई सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं। तो आइए देखते हैं वनप्लस 5 के साथ कौन-कौन से ऑफर मिल रहे हैं और फोन की कीमत कितनी है।

    वनप्लस 5 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    OnePlus 5
    OnePlus 5

    वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें ऑक्सीजन वेस्ड एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 चलेगा। फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट दिया गया है। वनप्लस 5 में 5.5 इंच की फुल एचडी ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले (1080x1920 पिक्सल) है, साथ में 2.5D गोरिल्ला ग्लास, होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5MM का ऑडियो जैक, क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू, 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज है।

    फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन कैमरा (सोनी IMX398 सेंसर) 16 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा (सोनी IMX398 सेंसर) 20 मेगापिक्सल का है। वहीं रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी जो डैश चार्जिंग और क्विक चार्जिंग 2.0 को सपोर्ट करती है। फोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत ​32,999 रुपये और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये है।

    वनप्लस 5 के साथ मिलने वाले ऑफर

    oneplus 5
    oneplus 5

    इस फोन के साथ देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन 45 जीबी 3G/4G डाटा दे रही है। इसकी जानकारी खुद वनप्लस ने फोन के लॉन्चिंग के समय दी। फोन की बिक्री अमेजॉन और कंपनी की वेबसाइट से हो रही है। वोडाफोन और वनप्लस की साझेदारी के तहत वनप्लस 5 के ग्राहकों को पहले तीन महीने तक वोडाफोन प्ले का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    इसके अलावा कुल 45 जीबी डाटा मिलेगा। यानी हर महीने 1 जीबी के रिचार्ज पर 9 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। वहीं वोडाफोन रेड यूजर्स को वोडाफोन ऐप के जरिए 30 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। इसके अलावा अमेजॉन की ओर से अमेजॉन पे क्रेडिट, किंडल ऑफर, एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें