OnePlus 11R 5G: प्री-ऑर्डर आज से शुरू, जानें ऑफर और स्पेसिफिकेशन
OnePlus 11R की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की है। वहीं 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है। फोन की प्री-बुकिंग आज दोपहर 12 बजे से अमेजन इंडिया और कंपनी की वेबसाइट से होगी।

विस्तार
OnePlus 11R को इसी महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था और आज यानी 21 फरवरी को OnePlus 11R को पहली बार प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 10R का अपग्रेडेड वर्जन है। OnePlus 11R को OnePlus 11 के साथ भारत में लॉन्च किया गया है जिसकी बिक्री पहले से ही हो रही है। OnePlus 11R में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 5G प्रोसेसर के साथ 6.74 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है।
OnePlus 11R की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की है। वहीं 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है। फोन की प्री-बुकिंग आज दोपहर 12 बजे से अमेजन इंडिया और कंपनी की वेबसाइट से होगी। फोन को सॉनिक ब्लैक और गैलेक्टिक कलर में खरीदा जा सकेगा। ICICI और Citibank बैंक के कार्ड के साथ 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं Red Cable Club मेंबर को 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को OnePlus Buds Z2 फ्री में मिलेगा, जबकि इसकी कीमत 4,999 रुपये है।
वनप्लस 11 आर में 6.74- इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772×1240 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 1450 निट्स की है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1440 हर्ट्ज हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमोट का सपोर्ट है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी तक LPDDR5X रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। फोन के साथ सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
- दीवानगी: 52 लाख रुपये में हुई पहले iPhone की नीलामी, इसमें है सिर्फ 2 मेगापिक्सल का कैमरा
- मेड इन इंडिया: गुजरात में खुलेगा सेमीकंडक्टर बनाने वाला देश का पहला प्लांट, एक लाख लोगों को मिलेगी नौकरी
- लॉन्चिंग से पहले ही होने लगी Lava Yuva 2 Pro की बिक्री, जानें कीमत और फीचर्स
- Microsoft Bing: चैटबॉट ने दी बदनाम करने की धमकी, यूजर्स को कहा-मैं तुम्हारी निजी जानकारी दुनिया को बता दूंगा