OnePlus 11R: वनप्लस के नए फ्लैगशिप फोन की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन लीक! मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 01 Jan 2023 11:51 AM IST
सार

OnePlus 11R में 120Hz वाली फुल एचडी प्लस 1.5k कर्व्ड एमोलेड PWM डिस्प्ले पैनल मिलेगा। वहीं फोन को स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर और LPDDR5 रैम से लैस किया जाएगा।

OnePlus 11R design specifications leaked ahead of launch price details
OnePlus 11R - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    वनप्लस का फ्लैगशिप फोन OnePlus 11 5G भारत में 7 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। अब वनप्लस 11 सीरीज के एक और स्मार्टफोन OnePlus 11R की लॉन्चिंग की खबरें भी आ रही हैं। दरअसल, OnePlus 11R की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक हो गई है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन को स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी और 100 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

    वनप्लस 11 आर को OnePlus 10R के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। इस फोन को 150W की चार्जिंग के साथ अप्रैल 2022 को लॉन्च किया गया था। यह फोन भारत में दो एडिशन में पेश किया गया था जिनमें एक Endurance एडिशन 150W Super VOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, जबकि दूसरा 80W Super VOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये रखी गई थी। दावा किया जा रहा है कि नए OnePlus 11R को भी इसी कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

    वनप्लस के नए फ्लैगशिप फोन की जानकारी टिप्स्टर योगेश बरार ने सोशल मीडिया पर जारी की है। टिप्स्टर के अनुसार फोन का डिजाइन Reno 9 Pro+ और OnePlus 11 पर ही आधारित है। यानी फोन के साथ IR ब्लास्टर और अलर्ट स्लाइडर दिया जा सकता है। लीक्स के अनुसार, फोन में 120Hz वाली फुल एचडी प्लस 1.5k कर्व्ड एमोलेड PWM डिस्प्ले पैनल मिलेगा। वहीं फोन को स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर और LPDDR5 रैम से लैस किया जाएगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा मिलेगा, जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आएगा। फोन के साथ 5000 एमएएच की बैटरी और 100 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें