OnePlus 11: वनप्लस के नए फ्लैगशिप फोन की लॉन्च तारीख का एलान, मिलेगा शानदार कैमरा मॉड्यूल और डिजाइन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 20 Dec 2022 10:55 AM IST
सार

OnePlus 11 के साथ 6.7 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 2K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
OnePlus 11 set to launch in india on February 7 OnePlus Cloud 11 launch event Know Specifications Features
OnePlus 11 - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 11 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। वनप्लस 11 फोन को वनप्लस 10 के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया जा रहा है। इस फोन को अगले साल 7 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में इस फोन का टीजर जारी किया था। इस फोन के साथ कंपनी OnePlus Buds Pro 2 ईयरबड्स भी लॉन्च करने वाली है। OnePlus 11 के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।

    कंपनी ने Weibo पर इस फोन का टीजर जारी किया था। टीजर के अनुसार फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल पर हेजलब्लेड ब्रैंडिंग, कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन और कलर वेरिएंट्स की एक झलक देखने मिली है। यानी वनप्लस 11 को शानदार कैमरा सेटअप से लैस किया जाएगा। फोन के टीजर के साथ ही फोन के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक हुई है।

    विज्ञापन

    वनप्लस 11 में 6.7 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 2K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वनप्लस 11 दो स्टोरेज वेरियंट, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज के साथ आ सकता है।फोन में सबसे लेटेस्ट एंड्रॉयड प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 (Snapdragon 8 Gen 2) मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वनप्लस 11 के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, सोनी IMX890 सेंसर के साथ आएगा। सेकेंडरी कैमरा 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लैंस और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लैंस मिलेगा। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन के साथ 5000 एमएएच की बैटरी पैक की जाएगी, जो 100 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें