OnePlus 11: वनप्लस के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन की जानकारी आई सामने, वनप्लस 10 प्रो से सस्ता होगा फोन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 23 Dec 2022 03:38 PM IST
सार

लीक्स के अनुसार, OnePlus 11 पुराने वनप्लस 10 प्रो से भी सस्ता होने वाला है। वनप्लस 11 के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।

विज्ञापन
OnePlus 11 Set To Launch In India On February 7 Know Specifications Features price
OnePlus 11 - फोटो : सोशल मीडिया

    स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अपने नए सबसे पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus 11 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन अगले साल 7 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही वनप्लस 11 की जानकारी सामने आ गई है, जिसमें इसकी कीमत भी शामिल है। कहा जा रहा है कि नया फोन वनप्लस 10 प्रो से भी सस्ता होने वाला है। वहीं फोन के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में इस फोन का टीजर जारी किया था। वनप्लस 11 के साथ कंपनी OnePlus Buds Pro 2 ईयरबड्स को भी लॉन्च करने वाली है।

    OnePlus 11
    OnePlus 11 - फोटो : सोशल मीडिया

    OnePlus 11 की संभावित कीमत

    टिपस्टर योगेश बराडर ने दावा किया है कि वनप्लस के नए फोन की कीमत OnePlus 10 Pro से भी कम होने वाली है। वनप्लस 10 को 55,000 रुपये से 65,000 रुपये की कीमत के बीच लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि वनप्लस ने इसी साल वनप्लस 10 प्रो के 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 66,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था।

    OnePlus 11
    OnePlus 11 - फोटो : OnePlus

    OnePlus 11 के संभावित फीचर्स

    कंपनी ने Weibo पर इस फोन का टीजर जारी किया था। टीजर के अनुसार फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल पर हेजलब्लेड ब्रैंडिंग, कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन और कलर वेरिएंट्स की एक झलक देखने मिली है। यानी वनप्लस 11 को शानदार कैमरा सेटअप से लैस किया जाएगा। फोन के टीजर के साथ ही फोन के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक हुई है।

    वनप्लस 11 में 6.7 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 2K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वनप्लस 11 दो स्टोरेज वेरियंट, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज के साथ आ सकता है।फोन में सबसे लेटेस्ट एंड्रॉयड प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 (Snapdragon 8 Gen 2) मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें