शानदार कैमरा मॉड्यूल और डिजाइन के साथ आएगा OnePlus 11, ऑफिशियल टीजर हुआ जारी
OnePlus 11 को जनवरी की पहली तिमाही में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के साथ 6.7 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 2K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अपने नए फोन OnePlus 11 का टीजर जारी कर दिया है। वनप्लस 11 फोन को वनप्लस 10 के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया जा रहा है। इस फ्लैगशिप फोन को शानदार कैमरा मॉड्यूल और डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। फोन की पहली झलक देखकर कहा जा सकता है कि फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, साथ ही फोन में एलईडी फ्लैश का सपोर्ट भी दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले टिप्स्टर ने फोन को लेकर दावा किया था कि इस फोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 (Snapdragon 8 Gen 2) प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।
OnePlus 11 की संभावित स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने Weibo पर इस टीजर को जारी किया है। टीजर के अनुसार फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल पर हेजलब्लेड ब्रैंडिंग, कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन और कलर वेरिएंट्स की एक झलक देखने मिलती है। यानी वनप्लस 11 को शानदार कैमरा सेटअप से लैस किया जाएगा। फोन के टीजर के साथ ही फोन के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक हुई है।
लीक्स के अनुसार फोन को जनवरी की पहली तिमाही में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के साथ 6.7 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 2K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वनप्लस 11 के साथ 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में सबसे लेटेस्ट एंड्रॉयड प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 मिलेगा।
OnePlus 11 का संभावित कैमरा और बैटरी
वनप्लस 11 के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, सोनी IMX890 सेंसर के साथ आएगा। सेकेंडरी कैमरा 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लैंस और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लैंस मिलेगा। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन के साथ 5000 एमएएच की बैटरी पैक की जाएगी, जो 100 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।