OnePlus 11: सोनी IMX890 सेंसर से लैस होगा कैमरा, लॉन्च से पहले जानें वनप्लस के नए फ्लैगशिप फोन की सभी डिटेल्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 30 Dec 2022 07:17 PM IST
सार

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में सबसे लेटेस्ट एंड्रॉयड प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 और 16 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

OnePlus 11 5G to Get 50MP Sony IMX890 Main Camera Leaked Complete Specifications
OnePlus 11 5G - फोटो : सोशल मीडिया

    स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 11 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 7 फरवरी 2023 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, भारत से पहले इस फोन को 4 जनवरी 2023 को ही घरेलू मार्केट में पेश किया जा रहा है। OnePlus 11 5G को वनप्लस 10 के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले ही फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आ गई है। लीक्स के अनुसार, OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन में सबसे लेटेस्ट एंड्रॉयड प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 और 16 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। चलिए जानते हैं वनप्लस 11 के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    OnePlus 11
    OnePlus 11 - फोटो : सोशल मीडिया

    OnePlus 11 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन

    बता दें कि कंपनी ने हाल ही में इस वनप्लस 11 का टीजर जारी किया था। साथ ही इस फोन की डिटेल्स चीन के TENAA वेबसाइट पर भी सामने आई हैं। TENAA लिस्टिंग के अनुसार, फोन में पंच-होल डिजाइन और मल्टी-कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर मिलने वाला है। TENAA लिस्टिंग के अनुसार, वनप्लस 11 5जी में 6.7 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 2K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

    OnePlus 11
    OnePlus 11 - फोटो : सोशल मीडिया

    OnePlus 11 5G में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा। वनप्लस 11 दो स्टोरेज वेरियंट, 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में सबसे लेटेस्ट एंड्रॉयड प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 (Snapdragon 8 Gen 2) प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें