OnePlus 11 5G: वनप्लस के फ्लैगशिप फोन की लॉन्च से पहले कीमत आई सामने, फीचर्स से लेकर सेल तक, जानें सबकुछ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 03 Feb 2023 12:17 PM IST
सार

भारत में OnePlus 11 5G के साथ स्टेनलेस स्टील कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। पहली बार वनप्लस के किसी फोन में इस तरह का कैमरा सेटअप मिलेगा, हालांकि इसकी डिजाइन काफी हद तक Vivo X80 Pro से मिलती है।

विज्ञापन
OnePlus 11 5G price leaks In India May Be The Cheapest Snapdragon 8 Gen 2 Phone know specs
OnePlus 11 5G - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    फरवरी के पहले सप्ताह यानी सात फरवरी को वनप्लस अपने सबसे बड़े इवेंट में क्लाउड 11 में अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 11 5G को भारत में लॉन्च करने वाला है। दावा किया जा रहा यह फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर वाला भारत का सबसे सस्ता फोन होगा। फोन की लॉन्चिंग से पहले ही इसके फीचर्स की जानकारी आ गई है। अब OnePlus 11 5G की कीमत को लेकर दावा किया गया है। कहा जा रहा है कि इस फोन को 61,999 रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है। वहीं फोन को 14 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा।

    टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने वनप्लस के अपकमिंग फोन की कीमत को लेकर दावा किया है। टिपस्टर के एक ट्वीट के अनुसार, OnePlus 11 5G के 11 फरवरी से शुरुआती बुकिंग के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है, जबकि इस फोन को 14 फरवरी को बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB + 256GB और 16GB + 256GB में पेश किया जाएगा। बाद वाले वेरियंट को 61,999 रुपये की कीमत पर पेश किया जाएगा। हालांकि, दूसरे वेरियंट की कीमत के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    विज्ञापन

    बता दें कि इस फोन को इस साल की शुरुआत में ही घरेलू मार्केट में लॉन्च किया गया है। भारत में OnePlus 11 के साथ स्टेनलेस स्टील कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। पहली बार वनप्लस के किसी फोन में इस तरह का कैमरा सेटअप मिलेगा, हालांकि इसकी डिजाइन काफी हद तक Vivo X80 Pro से मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, डिस्प्ले का पैनल एमोलेड LTPO 3.0 रहेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 16 जीबी तक की LPDDR5x रैम और 256 जीबी तक की UFS4.0 स्टोरेज मिल सकती है। फोन में एंड्रॉयड 13 के साथ ColorOS 13 मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें