Oneplus 11: आज भारत में लॉन्च होगा वनप्लस का सबसे पावरफुल फोन, iQoo 11 से होगा तगड़ा मुकाबला, जानें फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 07 Feb 2023 02:33 PM IST
सार

OnePlus 11 5G के साथ कंपनी OnePlus 11R, OnePlus Buds Pro 2, OnePlus Pad और OnePlus TV 65 Q2 Pro को भी पेश करने वाली है। वनप्लस 11 5जी को 16GB रैम के साथ पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Oneplus 11 5g launching today features specifications and price ahead of launch
OnePlus 11 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    वनप्लस अपने नए फ्लैगशिप और कंपनी के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus 11 5G को आज यानी 7 फरवरी को लॉन्च करने वाली है। इस फोन को कंपनी अपने (OnePlus Cloud 11 Event) में शाम 7.30 बजे लॉन्च करेगी। OnePlus 11 5G के साथ कंपनी OnePlus 11R, OnePlus Buds Pro 2, OnePlus Pad और OnePlus TV 65 Q2 Pro को भी पेश करने वाली है। वनप्लस 11 5जी को 16GB रैम के साथ पेश किया जाएगा। वहीं फोन को सबसे फास्ट एंड्रॉयड प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 से लैस किया जाएगा। OnePlus 11 5G का सीधा मुकाबला आईकू के लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO 11 5G से होगा।

    अब तब प्राप्त जानकारी के अनुसार, OnePlus 11 5G को 6.7 इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और डिस्प्ले का पैनल एमोलेड LTPO 3.0 रहेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 के साथ ColorOS 13 मिलेगा। दावा है कि कंपनी फोन के साथ चार साल तक का एंड्रॉयड अपडेट देने वाली है। यानी फोन के साथ एंड्रॉयड 16 और एंड्रॉयड 17 भी मिलेगा। फोन में 16 जीबी तक की LPDDR5x रैम और 512 जीबी तक की UFS4.0 स्टोरेज मिल सकती है। फोन में वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिलेगी।

    विज्ञापन

    वनप्लस के अपकमिंग फोन को Hasselblad की ब्रांडिंग वाले तीन रियर कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। OnePlus 11 5G में प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर, सेकेंडरी लेंस 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 टेलीफोटो पोट्रेट लेंस और तीसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल Sony IMX581 सेंसर के साथ आएगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन को भारत में 5,000 एमएएच की बैटरी और 100 वाट की चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें