सबसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ OnePlus 11 5G लॉन्च, 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग भी है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 Jan 2023 02:48 PM IST
सार

OnePlus 11 5G को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है जो कि इस वक्त मार्केट में एंड्रॉयड के लिए सबसे पावरफुल प्रोसेसर है। OnePlus 11 की भारत में लॉन्चिंग 7 जनवरी को होने वाली है।

विज्ञापन
OnePlus 11 5G and OnePlus Buds Pro 2 launched in china price and specifications
OnePlus 11 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    तमाम लीक्स के बाद आखिरकार OnePlus 11 5G को आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया गया है। OnePlus 11 5G को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है जो कि इस वक्त मार्केट में एंड्रॉयड के लिए सबसे पावरफुल प्रोसेसर है। OnePlus 11 की भारत में लॉन्चिंग 7 जनवरी को होने वाली है। OnePlus 11 5G के अलावा वनप्लस ने OnePlus Buds Pro 2 को भी लॉन्च किया है।

    OnePlus 11 के साथ स्टेनलेस स्टील कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। पहली बार वनप्लस के किसी फोन में इस तरह का कैमरा सेटअप है, हालांकि इसकी डिजाइन काफी हद तक Vivo X80 Pro से मिलती है। OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले का पैनल एमोलेड LTPO 3.0 है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर है। फोन में 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन

    OnePlus 11 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर है। दूसरा लेंस 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 टेलीफोटो पोट्रेट लें और तीसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का Sony IMX581 अल्ट्रा वाइड एंगल है। फोन के साथ Hasselblad की ब्रांडिंग भी है। फोन में एंड्रॉयड 13 के साथ ColorOS 13 मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें