OnePlus 10T: 16GB रैम वाले फोन की पहली सेल आज, 150W की फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Aug 2022 12:14 PM IST
सार

OnePlus 10T 5G की डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है। OnePlus 10T में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 16 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

OnePlus 10T first sale today in India price and specifications
OnePlus 10T 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    वनप्लस के लेटेस्ट फ्लैगशिप OnePlus 10T को हाल ही में लॉन्च किया गया है और आज यानी 6 अगस्त को पहली सेल है। OnePlus 10T को आज अमेजन और कंपनी की साइट से खरीदा जा सकेगा। OnePlus 10T के फीचर्स की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 4800mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 150W की SUPERVOOC Endurance एडिशन वायर चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन के साथ तीन रियर कैमरे भी दिए गए हैं। OnePlus 10T में 16 जीबी रैम भी है।

    OnePlus 10T5G को दो कलर ऑप्शन मून ब्लैक और जेड ब्लैक में लॉन्च किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 54,999 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 55,999 रुपये रखी गई है। ICICI और SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    OnePlus 10T की स्पेसिफिकेशन

    OnePlus 10T 5G
    OnePlus 10T 5G - फोटो : OnePlus

    OnePlus 10T में एंड्रॉयड 12 के साथ OxygenOS 12.1 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2412 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में 950 निट्स की ब्राइटनेस और डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलती है। फोन की डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। OnePlus 10T में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 16 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें