OnePlus के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर मिल रही भारी छूट, 150W चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर के साथ आज ही हुआ लॉन्च
OnePlus 10R 5G Prime Blue Edition को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100-मैक्स प्रोसेसर और 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट भी मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस में अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 10R 5G Prime Blue Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को OnePlus 10R 5G के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया गया है। इस फोन को कंपनी ने इसी साल अप्रैल में पेश किया था। OnePlus 10R 5G Prime Blue Edition में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100-मैक्स प्रोसेसर और 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट भी मिलता है। चलिए फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।
स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस में अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 10R 5G Prime Blue Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को OnePlus 10R 5G के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया गया है। इस फोन को कंपनी ने इसी साल अप्रैल में पेश किया था। फोन को अमेजन इंडिया से 6,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। OnePlus 10R 5G Prime Blue Edition में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100-मैक्स प्रोसेसर और 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट भी मिलता है। चलिए फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।
OnePlus 10R 5G Prime Blue Edition में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो (2412X1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में Mediatek Dimensity 8100-MAX प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में 3D पैसिव कूलिंग टेक्नोलॉजी है।
OnePlus 10R 5G Prime Blue Edition में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OnePlus 10R 5G Prime Blue Edition में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।