आज भारत में लॉन्च होगा वनप्लस का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, ऐसे देखें लाइव इवेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Apr 2022 01:05 PM IST
सार

OnePlus 10R 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी और डिस्प्ले की साइज 6.7 इंच होगी। इसमें Dimensity 8100-MAX प्रोसेसर मिल सकता है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G610 MC6 GPU का सपोर्ट होगा।

विज्ञापन
OnePlus 10R 5G Nord CE 2 Lite 5G Nord Buds India Launch Today
OnePlus Launch Event - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    वनप्लस इंडिया आज यानी 28 अप्रैल को भारत में मेगा इवेंट का आयोजन कर रहा है। इस इवेंट में OnePlus 10R, OnePlus Nord CE 2 Lite 5G और Nord Buds जैसे प्रोडक्ट लॉन्च होंगे। वनप्लस के इस इवेंट का आयोजन वर्चुअल तौर पर हो रहा है जिसका लाइव प्रसारण वनप्लस की वेबसाइट के अलावा उसके यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होगा। कहा जा रहा है कि OnePlus Nord CE 2 Lite 5G कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। इस फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इवेंट का आयोजन आज शाम 7 बजे से होगा।

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 10R 5G की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये होगी। फोन को 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल में भी पेश किया जाएगा। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये बताई जा रही है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। OnePlus Nord Buds की कीमत 2,999 रुपये बताई जा रही है।

    विज्ञापन

    OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 33W SUPERVOOC रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इस चार्जर को लेकर दावा है कि महज 30 मिनट में बैटरी 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। कंपनी ने टीजर के साथ फोन का एक स्क्रैच भी जारी किया है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के साथ OnePlus 10R 5G और OnePlus Ace भी लॉन्च किए जाएंगे।

    OnePlus 10R 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी और डिस्प्ले की साइज 6.7 इंच होगी। इसमें Dimensity 8100-MAX प्रोसेसर मिल सकता है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G610 MC6 GPU का सपोर्ट होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें