OnePlus का नया फोन: 150W की चार्जिंग के साथ OnePlus 10R 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 Apr 2022 09:23 AM IST
सार

OnePlus 10R 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये और यह वेरियंट 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ मिलेगा।

विज्ञापन
OnePlus 10R 5G launched in India With 150W SuperVOOC fast charging Price and Specifications
OnePlus 10R 5G - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    वनप्लस ने अपने मेगा इवेंट में OnePlus 10R 5G को भी लॉन्च कर दिया है। OnePlus 10R 5G को दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन इसी महीने चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace का री-ब्रांडेड वर्जन है। OnePlus 10R 5G को भारत में दो एडिशन में पेश किया गया है जिनमें एक Endurance एडिशन 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, जबकि दूसरा 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिगं के साथ आता है। OnePlus 10R 5G में Dimensity 8100-Max प्रोसेसर मिलेगा जिसे कस्टमाइज किया गया है। इसमें एक कूलिंग सिस्टम और हाईपरबूस्ट गेमिंग इंजन है। इस इवेंट में वनप्लस ने OnePlus Nord Buds और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को भी लॉन्च किया है।

    OnePlus 10R 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये और यह वेरियंट 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ मिलेगा। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज और 80W SuperVOOC वेरियंट की कीमत 42,999 रुपये है। OnePlus 10R 5G Endurance Edition और 150W SuperVOOC की कीमत 43,999 रुपये है। इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    OnePlus 10R 5G के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 है। इसमें 6.7 इंच की HD+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2412 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी ब्राइटनेस 950 निट्स है और डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। OnePlus Ace में मीडियाटेक Dimensity 8100-Max प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें