OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G 28 अप्रैल को भारत में होंगे लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Apr 2022 01:18 PM IST
सार

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 33W SUPERVOOC रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इस चार्जर को लेकर दावा है कि महज 30 मिनट में बैटरी 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।

विज्ञापन
OnePlus 10R 5G and OnePlus Nord CE 2 Lite 5G set to launch in India on 28 april
OnePlus 10R 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    OnePlus ने OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। वनप्लस इंडिया ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि 28 अप्रैल को OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G भारत में लॉन्च होंगे। इन दोनों फोन के साथ कंपनी ने बेहतर डिजाइन, परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग का दावा किया है।

    OnePlus 10 Pro 5G के बाद अब OnePlus 10R 5G को भारत में लॉन्च किया जा रहा है जो कि कंपनी का इस साल का दूसरा फ्लैगशिप होगा। OnePlus 10R 5G के साथ 150W की SUPERVOOC चार्जिंग मिलेगी। 150w चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला फोन होगा। चार्जिंग को लेकर दावा है कि महज 17 मिनट में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। वहीं OnePlus 10R के बेस वेरियंट को 80W की SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन

    OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 33W SUPERVOOC रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इस चार्जर को लेकर दावा है कि महज 30 मिनट में बैटरी 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। कंपनी ने टीजर के साथ फोन का एक स्क्रैच भी जारी किया है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के साथ OnePlus 10R 5G और OnePlus Ace भी लॉन्च किए जाएंगे।

    OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 20,000 रुपये हो सकती है। बता दें कि इसी साल फरवरी में OnePlus Nord CE 2 5G को 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें