OnePlus 10 Pro vs OnePlus 9 Pro: नए फोन में क्या मिलेगा नया, क्या खरीदने में है फायदा?

वनप्लस ने अपने नए फ्लैगशिप OnePlus 10 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। OnePlus 10 Pro कंपनी का भारत में लॉन्च होने वाला सबसे महंगा फोन है। OnePlus 10 Pro के साथ कई सारे बदलाव किए गए हैं। OnePlus 10 Pro को अपग्रेडेड कैमरे के साथ पेश किया गया है। नया फोन OnePlus 9 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। OnePlus 9 Pro को इसी साल जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि OnePlus 9 Pro और OnePlus 10 Pro में क्या अंतर है?
OnePlus 10 Pro vs OnePlus 9 Pro: कीमत

वनप्लस 10 प्रो के 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 66,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के वैरिएंट में भी मिलेगा जिसकी कीमत 71,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन दो कलर एमरल्ड फॉरेस्ट और वॉलकैनिक ब्लैक में मिलेगा। OnePlus 9 Pro की कीमत हाल ही में कम हुई है जिसके बाद फोन की शुरुआती कीमत 44,999 रुपये हो गई है।
OnePlus 10 Pro vs OnePlus 9 Pro: स्पेसिफिकेशन

OnePlus 9 Pro में एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की क्वॉड एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल है। डिस्प्ले की क्वॉलिटी फ्लुइड डिस्प्ले 2.0 एमोलेड है और इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर प्रोटेक्शन के लिए 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।OnePlus 10 Pro में एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की QHD+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल है। फोन के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है और डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर, 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
तो प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर के अलावा कोई बदलाव नहीं है। डिस्प्ले भी दोनों फोन में एक ही है।
OnePlus 10 Pro vs OnePlus 9 Pro: कैमरा

OnePlus 10 Pro में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का Sony IMX789 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का भी सपोर्ट है। दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN1 सेंसर अल्ट्रा वाइड है और तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है जिसके साथ OIS का सपोर्ट है। कैमरे से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।OnePlus 9 Pro में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का Sony IMX789 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। लेंस के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन दोनों मिलेगा। दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जो कि अल्ट्रा वाइड एंगल है। तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम है। सेल्फी के लिए इसमें भी 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.4 है और इसके साथ भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है।
OnePlus 10 Pro vs OnePlus 9 Pro: कैमरा

OnePlus 10 Pro में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट है। स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट है। इसके साथ 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है।OnePlus 9 Pro में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ रैप चार्ज 65T फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट है। फोन का वजन 183 ग्राम है। इस फोन को IP68 की रेटिंग मिली है और इसका वजन 197 ग्राम है।