इंतजार खत्म: सबसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 10 Pro

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Jan 2022 03:24 PM IST
सार

पिछले साल OnePlus 9 Pro को 65W की फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया था और इस साल OnePlus 10 Pro को 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
OnePlus 10 Pro launched With Snapdragon 8 Gen 1 SoC 120Hz AMOLED Display Price Specifications
OnePlus 10 Pro - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    वनप्लस ने अपने नए फ्लैगशिप OnePlus 10 Pro को लॉन्च कर दिया है। OnePlus 10 Pro को स्नैपड्रैगन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है जिसे कुछ दिन पहले ही कंपनी ने लॉन्च किया है। OnePlus 10 Pro के साथ 120Hz की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। वनप्लस के इस फोन में सेकेंड जेनरेशन लो टेंपरेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) टेक्नोलॉजी दी गई है। OnePlus 10 Pro में तीन रियर कैमरे भी दिए गए हैं। पिछले साल OnePlus 9 Pro को 65W की फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया था और इस साल OnePlus 10 Pro को 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया है।

    OnePlus 10 Pro के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 4,699 चीनी युआन यानी करीब 54,500 रुपये रखी गई है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 4,999 युआन यानी करीब 58,000 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,299 युआन यानी करीब 61,500 रुपये है। फोन की बिक्री चीन में 13 जनवरी से होगी। भारतीय बाजार में फोन के आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    OnePlus 10 Pro में एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की QHD+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल है। फोन के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है और डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर, 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें