Oneplus 10 Pro Launched: भारत में लॉन्च हुआ वनप्लस 10 प्रो, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

कुमार संभव
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीकुमार संभव
Thu, 31 Mar 2022 08:53 PM IST
सार

गौर करने वाली बात यह है कि अन्य देशों में वनप्लस 10 प्रो के 8 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत 899 यूरो रखी गई है, जो भारतीय करेंसी में करीब 75,500 रुपये है।

विज्ञापन
OnePlus 10 Pro Launched in India all you need to know about Price Specifications in hindi also presents Bullets Wireless Z2
OnePlus 10 Pro - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ने अपना नया फ्लैगशिप फोन वनप्लस 10 प्रो गुरुवार (31 मार्च) को भारत में लॉन्च कर दिया। स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC से लैस इस स्मार्टफोन में टॉप पर नॉच दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी प्रोसेसिंग पिछले स्मार्टफोन्स के मुकाबले चार गुना तेज है। वहीं, ग्राफिक्स की परफॉर्मेंस भी 25 फीसदी ज्यादा मिलेगी। कंपनी ने वनप्लस 9 प्रो के मुकाबले वनप्लस 10 प्रो में नया स्नैपड्रैगन एसओसी प्रोसेसर दिया है। साथ ही, एमओएलईडी डिस्प्ले में भी सुधार किया गया है। माना जा रहा है कि वनप्लस का नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस22 और आईफोन13 को टक्कर देगा। इसके अलावा कंपनी ने वनप्लस बुलेट वायरलेस जेड2 नेकबैंड स्टाइल वायरलेस ईयरबड भी भारत में लॉन्च किए। साथ ही, वनप्लस बड्स प्रो रेडिएंट का सिल्वर कलर भी पेश किया।

    वनप्लस 10 प्रो के 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत भारत में 66,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के वैरिएंट में भी मिलेगा, जिसके दाम 71,999 रुपये रखे गए हैं। यह स्मार्टफोन दो कलर एमरल्ड फॉरेस्ट और वॉलकैनिक ब्लैक में मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि अन्य देशों में वनप्लस 10 प्रो के 8 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत 899 यूरो रखी गई है, जो भारतीय करेंसी में करीब 75,500 रुपये है।

    विज्ञापन

    OnePlus 10 Pro में एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की QHD+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल है। फोन के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है और डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर, 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें