OnePlus 10 Pro: आज भारत में लॉन्च होगा यह फ्लैगशिप फोन, ऐसे देखें लाइव इवेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 31 Mar 2022 09:27 AM IST
सार

OnePlus 10 Pro के साथ आज भारतीय बाजार में OnePlus Bullets Wireless Z2 भी लॉन्च होगा। OnePlus 10 Pro का लॉन्चिंग इवेंट आज शाम 7:30 बजे होगा। इवेंट का लाइव प्रसारण कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

विज्ञापन
OnePlus 10 Pro Launch in India Today here How to Watch Livestream Expected Price and Specifications
OnePlus 10 Pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro आज यानी मार्च को भारत में लॉन्च हो रहा है। OnePlus 10 Pro को घरेलू बाजार में इसी साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। OnePlus 10 Pro के साथ 120Hz की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा वनप्लस के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। OnePlus 10 Pro के साथ आज भारतीय बाजार में OnePlus Bullets Wireless Z2 भी लॉन्च होगा। OnePlus 10 Pro का लॉन्चिंग इवेंट आज शाम 7:30 बजे होगा। इवेंट का लाइव प्रसारण कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

    OnePlus 10 Pro की कीमत को लेकर खबर है कि इसे 66,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा, वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 71,999 रुपये होगी। फोन के साथ कैशबैक और बैंक ऑफर्स भी मिलेंगे। वनप्लस की ओर से OnePlus 10 Pro के आधिकारिक कीमत की घोषणा तो आज शाम को ही होगी, लेकिन यदि यह लीक रिपोर्ट सच होती है तो OnePlus 10 Pro भारत में लॉन्च होने वाला कंपनी का सबसे महंगा स्मार्टफोन होगा। OnePlus 10 Pro की पहली सेल पांच अप्रैल को होगी। फोन को एमरल्ड फॉरेस्ट और वॉलकेनिक ब्लैक कलर में पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    OnePlus 10 Pro में एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की QHD+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल है। फोन के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है और डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर, 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें