OnePlus 10 Pro: 31 मार्च  को भारत में लॉन्च होगा यह फोन, 80W की फास्ट चार्जिंग से होगा लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Mar 2022 10:07 AM IST
सार

OnePlus 10 Pro को भारतीय बाजार में 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस इंडिया ने ट्विटर पर इसका टीजर भी शेयर किया है। OnePlus 10 Pro इस साल लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला फ्लैगशिप फोन होगा।

विज्ञापन
OnePlus 10 Pro India Launch Date Set for March 31 Specifications and price
OnePlus 10 Pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    OnePlus 10 Pro की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। OnePlus 10 Pro को भारतीय बाजार में 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस इंडिया ने ट्विटर पर इसका टीजर भी शेयर किया है। OnePlus 10 Pro इस साल लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला फ्लैगशिप फोन होगा। OnePlus 10 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के अलावा 120Hz की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा OnePlus 10 Pro के साथ 80W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। OnePlus 10 Pro की लॉन्चिंग 31 मार्च को शाम 7:30 बजे होगी। OnePlus 10 Pro को इसी साल जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया है।

    OnePlus 10 Pro के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 4,699 चीनी युआन यानी करीब 54,500 रुपये रखी गई है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 4,999 युआन यानी करीब 58,000 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,299 युआन यानी करीब 61,500 रुपये है। फोन के भारतीय बाजार में कीमत के बारे में लॉन्चिंग के दिन ही जानकारी मिलेगी।

    विज्ञापन

    OnePlus 10 Pro में एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की QHD+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल है। फोन के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है और डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर, 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें