OnePlus 10 Pro की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स
OnePlus 10 Pro के साथ QHD+ फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन के साथ OnePlus Bullets Wireless Z2 नेकबैंड को भी आज खरीदने का मौका मिलेगा।

विस्तार
OnePlus 10 Pro भारत में आज यानी पांच अप्रैल को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। OnePlus 10 Pro की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से होगी। OnePlus 10 Pro को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है। खास फीचर्स की बात करें तो OnePlus 10 Pro के साथ QHD+ फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन के साथ OnePlus Bullets Wireless Z2 नेकबैंड को भी आज खरीदने का मौका मिलेगा।
OnePlus 10 Pro के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 66,999 रुपये है और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 71,999 रुपये रखी गई है। फोन को एमरल्ड फॉरेस्ट और वॉलकैनिक ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। OnePlus Bullets Wireless Z2 को 1,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।
OnePlus 10 Pro में एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की QHD+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल है। फोन के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है और डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर, 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।