OnePlus 10 Pro 5G Review: परफेक्ट कैमरे के साथ एक परफेक्ट फ्लैगशिप
OnePlus 10 Pro के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 66,999 रुपये है और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 71,999 रुपये रखी गई है।

विस्तार
OnePlus ने पिछले महीने भारत में OnePlus 10 Pro को लॉन्च किया है जो कि कंपनी के एक फ्लैगशिप फोन है जिसका मुकाबला आईफोन 13 सीरीज और सैमसंग की गैलेक्सी एस22 सीरीज के साथ है। OnePlus 10 Pro के साथ QHD+ फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। OnePlus 10 Pro के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 66,999 रुपये है और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 71,999 रुपये रखी गई है। फोन को एमरल्ड फॉरेस्ट और वॉलकैनिक ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि OnePlus 10 Pro क्या वाकई एक परफेक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है?

OnePlus 10 Pro 5G Review: डिजाइन

फोन को एमरल्ड फॉरेस्ट और वॉलकैनिक ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है। हमारे पास रिव्यू के लिए वॉलकैनिक ब्लैक कलर वेरियंट था। OnePlus 10 Pro 5G की डिजाइन आकर्षक है। कंपनी ने रिव्यू के लिए फोन के साथ अलग से दो कवर भेजे थे जिनका लुक शानदार है। इनमें से एक कवर ऐसा है जिसे देखकर ऐसा लगेगा कि फोन ट्रांसपैरेंट है। फोन का कैमरा मॉड्यूल किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींच सकता है। कैमरा मॉड्यूल के साथ ग्लास दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल सैमसंग की गैलेक्सी फ्लैगशिप सीरीज से प्रेरित लग रहा है। फोन में हेडफोन जैक नहीं है।

बैक पैनल पर मैटे फिनिश के साथ टेक्सचर है। बैक पैनल फिसलता तो है लेकिन इस फिंगरप्रिंट नहीं आते। फ्रेम एल्यूमीनियम का है और इसकी फिनिसिंग ग्लॉसी है। बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस है।

बैक पैनल इतना शानदार है कि इस पर स्क्रैच आसानी से नहीं आएंगे। OnePlus 10 Pro 5G, 8.55mm पतला है, हालांकि कुल वजन 201 ग्राम है। फोन को हैंडल करना आसान है। ओवरऑल इसकी डिजाइन कॉम्पैक्ट है। वजनी फोन होने के बाद भी हाथ में लेने पर हेवी नहीं लगता है।
OnePlus 10 Pro 5G Review: डिस्प्ले

इसमें 6.7 इंच की QHD+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल है। फोन के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है और डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। OnePlus 10 Pro 5G के साथ OnePlus 9 Pro वाली ही QHD+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले के साथ 10 बिट्स कलर डेफ्थ है। डिस्प्ले को HDR,कलर एक्युरेसी और लो लाइट ब्लू इमिशन का सर्टिफिकेट प्राप्त है। OnePlus 10 Pro 5G की डिस्प्ले के साथ दो खास बातें हैं।

पहली यह कि इसमें LTPO AMOLED का इस्तेमाल किया गया है जिसका लो रिफ्रेश रेट 1Hz तक है। दूसरी बात यह कि फिंगरप्रिंट सेंसर को बहुत ही सटीक जगह पर फिक्स किया गया है। ऐसे में फोन को अनलॉक करने का एक्सपेरियंस आसान और फास्ट रहा। डिस्प्ले की डिजाइन कर्व्ड है। OnePlus 10 Pro 5G की डिस्प्ले का कलर्स और शार्पनेस शानदार है। इसका अनुभव आपको फोन को इस्तेमाल करने पर होगा। रिजॉल्यूशन को ऑटो मोड पर रखा जा सकता है। HDR वीडियो बेहतरीन दिखता है और इसमें स्टीरियो स्पीकर चार चांद लगा देता है।