iPhone 13 Offer: यहां मिल रही है 12,400 रुपये की छूट, ऑफर सीमित समय के लिए

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Jul 2022 10:55 AM IST
सार

आपको iPhone 13 पर 8,400 रुपये की डायरेक्ट छूट मिल रही है और यदि आपके पास एचडीएफसी बैंक का कार्ड है तो आपको 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल जाएगी।

विज्ञापन
offer on iPhone 13 you can gets Rs 12400 discount at some offline stores all you need to know about this offer
iphone 13 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    आईफोन के दीवानों की संख्या कभी कम नहीं होती। iPhone 13 की गिनती हमेशा से एक सदाबहार स्मार्टफोन के तौर पर हुई है और यह वजह है कि जब स्मार्टफोन पर पैसे खर्च करने की बात आती है तो लोग आईफोन ही लेना पसंद करते हैं। यदि आप भी आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास iPhone 13 खरीदने का शानदार मौका है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि iPhone 13 पर 12 हजार रुपये से अधिक की छूट मिल रही है। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में...

    iPhone 13 को आप Imagine Apple Premium Reseller स्टोर से सस्ते में खरीद सकते हैं। यहां आपको iPhone 13 पर 8,400 रुपये की डायरेक्ट छूट मिल रही है और यदि आपके पास एचडीएफसी बैंक का कार्ड है तो आपको 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल जाएगी। इस तरह iPhone 13 के 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल पर आपको कुल 12,400 रुपये की छूट मिलेगी। यदि आपके पास कोई बढ़िया पुराना फोन है तो आपको 19,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल जाएगा जिसके बाद फोन की कीमत 48,500 रुपये रह जाएगी।

    विज्ञापन

    आईफोन 13 में A15 बायोनिक प्रोसेसर है जिसमें 6 कोर सीपीयू है। इसके अलावा इसमें 16 कोर न्यूरल इंजन है। रैम और बैटरी के बारे में एपल कभी भी आधिकारिक जानकारी नहीं देता है। iPhone 13 के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। आईफोन 13 में 6.1 इंच की रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone 13 में 12 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस बार एक नया वाइड एंगल कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.6 है। इसके साथ सेंसर ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट है। नाइट मोड को पहले से बेहतर बनाया गया है। दूसरा लेंस भी 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/2.4 है। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें