iPhone 13 पर मिल रही 4,000 रुपये की छूट, जानें कहां मिलेगा ऐसा शानदार डिस्काउंट
अमेजन इंडिया पर iPhone 13 को 68,900 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। ऐसे में बिना कोई बैंक ऑफर आईफोन अमेजन पर क्रोमा के मुकाबले सस्ता ही मिल रहा है।

विस्तार
यदि आप भी iPhone 13 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप सस्ते में iPhone 13 को खरीद सकते हैं। iPhone 13 खरीदने का यह शानदार मौका है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि iPhone 13 पर 4,000 रुपये की छूट मिल रही है। यदि आप Croma के स्टोर से iPhone 13 खरीदते हैं तो आपको यह छूट मिलेगी। क्रोम के स्टोर पर आईफोन 13 के अलावा iPhone 12, Macbook Air और अन्य प्रोडक्ट पर भी छूट मिल रही है।
iPhone 13 पर कैसे मिलेगा डिस्काउंट

iPhone 13 को क्रोमा की साइट पर 71,990 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है और साथ में मिलने वाले ऑफर की भी जानकारी दी गई है। यदि आप HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से iPhone 13 को खरीदते हैं तो आपको 4,000 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद फोन की कीमत 67,990 रुपये हो जाएगी।
अमेजन पर और सस्ते में मिल रहा iPhone 13

अमेजन इंडिया पर iPhone 13 को 68,900 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। ऐसे में बिना कोई बैंक ऑफर आईफोन अमेजन पर क्रोमा के मुकाबले सस्ता ही मिल रहा है। अमेजन पर iPhone 13 के साथ 12,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।