5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ZTE Nubia N3, जानें कीमत

ZTE ब्रांड के Nubia ने घरेलू मार्केट चीन में अपना नया स्मार्टफोन Nubia N3 लॉन्च कर दिया है, हालांकि फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इस फोन की सेल चीन में 24 मार्च से शुरू होगी। वहीं भारत में इस फोन के आने की अभी कोई खबर नहीं है। इस फोन की खासियत की बात करें तो इसमें 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।
ZTE Nubia N3 की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में डुअल सिम, एंड्रॉयड 7.1 नूगट, 5.99 इंच की फुल एचडी++ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।
फोन कैमरे की बात करें तो इसमें रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है जिसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 5000mAh की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, वाई-फाई और हेडफोन जैक दिए गए हैं।