नूबिया N1 लाइट आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

नूबिया एम2 की लॉन्चिंग के बाद नूबिया आज यानी सोमवार को भारत में एक और बजट स्मार्टफोन नूबिया एन1 लाइट को लॉन्च करने जा रही है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन के नाम का खुलास नहीं किया है। फोन के लॉन्चिंग पोस्टर को देखकर यह कहा जा रहा है कि फोन का नाम नूबिया एन1 लाइट होगा। नूबिया एन1 को पहली बार मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में लॉन्च किया गया था।
नूबिया एन1 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

नूबिया एन 1 स्मार्टफोन में एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 5.5 इंची की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज और 3000mAh की बैटरी है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट भी दी गई है।
वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसके जरिए स्मार्टफोन को 0.3 सेकेंड में अनलॉक किया जा सकता है। कंपनी इस फोन की कीमत, का अभी खुलासा नहीं किया है।