Nothing Phone 2: OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ नथिंग का फ्लैगशिप फोन, मिलेगी 512GB तक की स्टोरेज
फोन के साथ Nothing OS 2.0 मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने स्मूद परफॉरमेंस का दावा किया है। होम और लॉक स्क्रीन के लिए नया इंटरफेस मिलेगा। Nothing Phone 2 के साथ पहले की तरह ही आईकॉनिंक डिजाइन मिलेगी। इसके बैक पैनल पर नई Glyph लाइटिंग मिलेगी।

विस्तार
तमाम लीक्स के बाद Nothing ने आखिरकार अपने नए फोन Nothing Phone 2 को लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Nothing Phone 1 का अपग्रेडेड वर्जन है। Nothing Phone 2 को नए Glyph इंटरफेस के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा Nothing Phone 2 में Nothing OS 2.0 है। Nothing Phone 2 को स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। Nothing Phone 2 में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन...
Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले है जिसके साथ एडैप्टिव रिफ्रेश रेट (120hz-1z) मिलता है। फोन का फ्रेम एल्यूमीनियम का है जो कि 100% रिसाइकल है। इसमें 80% रिसाइकल प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है। Nothing Phone 2 में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है।
फोन के साथ Nothing OS 2.0 मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने स्मूद परफॉरमेंस का दावा किया है। होम और लॉक स्क्रीन के लिए नया इंटरफेस मिलेगा। Nothing Phone 2 के साथ पहले की तरह ही आईकॉनिंक डिजाइन मिलेगी। इसके बैक पैनल पर नई Glyph लाइटिंग मिलेगी। पहले के मुकाबले नया फोन 1mm पतला है। बैक पैनल की लाइट को यूजर्स अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकेंगे। नथिंग के इस फोन में 4700mAh की बैटरी है जिसके साथ वायरलेस और वायर दोनों चार्जिंग का सपोर्ट है। वायर के साथ महज 20 मिनट में फोन 50 फीसदी चार्ज हो जाएगा।