Nothing Phone 1: आज फिर से है खरीदने का मौका, बढ़ गई है फोन की कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Aug 2022 10:46 AM IST
सार

एक महीने के अंदर Nothing Phone 1 एक हजार रुपये महंगा हो गया है। Nothing ने कहा है कि डॉलर की बढ़ती कीमत के कारण उसे यह फैसला लेना पड़ा है। वैसे लॉन्चिंग के बाद से ही फोन विवाद में है।

विज्ञापन
Nothing Phone 1 sale today via flipkart price and specifications
Nothing Phone 1 - फोटो : Nothing

    विस्तार

    Nothing Phone 1 को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। पिछले सप्ताह ही कंपनी ने Nothing Phone 1 की कीमत में एक हजार रुपये का इजाफा किया है यानी एक महीने के अंदर Nothing Phone 1 एक हजार रुपये महंगा हो गया है। Nothing ने कहा है कि डॉलर की बढ़ती कीमत के कारण उसे यह फैसला लेना पड़ा है। वैसे लॉन्चिंग के बाद से ही फोन विवाद में है। Nothing Phone 1 की स्क्रीन में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं, हालांकि इन सबके बीच Nothing Phone 1 की आज यानी 22 अगस्त को फिर से सेल है। Nothing Phone 1 को फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

    Nothing Phone 1 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत अब 33,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 32,999 रुपये थी। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत अब 36,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये है यानी सभी मॉडल की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा हुआ है। आज की सेल में आपको नई कीमत पर ही फोन मिलेगा।

    विज्ञापन

    Nothing Phone 1 के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। फोन में Snapdragon 778G+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें